म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंत पत्नी के साथ Taj Mahal का दीदार करने पहुंचे आगरा

म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंत और उनकी पत्नी डाऊ चोचो शनिवार को Taj Mahal का दीदार करेंगे। ऐसे में शनिवार को आम सैलानियों के लिए Taj Mahal 2 घंटे बंद रहेगा। टिकट बुकिंग विंडो उनके आगमन से 1 घंटे पहले बंद कर दी जाएगी। ADM सिटी डॉ। प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी म्यांमार के राष्ट्रपति की एयरपोर्ट पर आगवानी करने के साथ मयूर नृत्य से उनका स्वागत भी किया जाएगा।

अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक Taj Mahal बंद रहेगा। यदि उनके कार्यक्रम में कोई बदलाव होता तो उसके मुताबिक ताज बंद रहने की अवधि रहेगी। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि VVIP विजिट के चलते खेरिया एयरपोर्ट से Taj Mahal तक सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। पूरे मार्ग पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।

जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड TRUMP और उनकी पत्नी मेलानिया ताज का दीदार करने आए थे। उनके स्वागत को लेकर शासन स्तर से काफी कड़े इंतजाम किए थे। प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बैन पटेल ने खुद उनका स्वागत करने के लिए आए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1