चीन से पूरी दुनिया में फैले नोवल Coronavirus ने कोहराम मचा रखा है। दिसंबर 2019 में चीन के हुबेई प्रांत के वुहान में इसका पहला मामला आया था तब से लेकर अभी तक इस वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। यही नहीं, यह जानलेवा वायरस खुद में लगातार बदलाव कर 10 अलग-अलग टाइप में बदल चुका है। इसी में इसका एक रूप है A2a। अभी इस वायरस के 11 प्रकार हैं। शोध से पता चला है कि A2a टाइप वायरस ज्यादा खतरनाक है और अब यह पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमण फैला रहा है।
नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जिनोमिक्स, कल्याणी बंगाल (NIBG) के एक शोध में पता चला है कि A2a वायरस बाकी अन्य टाइप के वायरस की जगह पूरे दुनिया में फैल गया है। निधान विस्वास और प्रथा मजूमदार की यह रिसर्च इंडिनय जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में जल्द ही प्रकाशित होने वाली है।
शोध में पता चला है कि A2a वायरस काफी खतरनाक है और यह मनुष्यों के फेफड़े में बड़े पैमाने पर घुसपैठ की क्षमता रखते हैं। पिछला SARSCoV वायरस, जिसने दस साल पहले 800 लोगों की जान ली थी और 8 हजार से ज्यादा लोगों को संक्रमित किया था, उसने भी मनुष्यों के फेफड़े में घुसने की क्षमता विकसित कर ली थी। हालांकि उसकी यह क्षमता A2a वायरस जितना नहीं थी। शोध के अनुसार, A2a वायरस का तेजी से ट्रांसमिशन होता है और कोविड-19 का यह टाइप पूरी दुनिया में फैल रहा है।
विस्वास और मजूमदार के रिसर्च से माना जा रहा है कि Corona के लिए वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को अहम मदद मिलेगी। शोध के अनुसार, पिछले 4 महीने में कोविड-19 वायरस के 10 प्रकार अपने पुराने ‘O’ टाइप के थे। मार्च के आखिरी सप्ताह से A2a ने पुराने वायरस की जगह लेनी शुरू की और पूरी दुनिया में यह फैला चुका है। मजूमदार ने कहा, ‘यह दूसरे प्रकार के वायरस को रिप्लेस कर चुका है और SARSCoV2 का ताकतवर प्रकार बन चुका है।’
NIBG के शोधकर्ताओं ने RNA सीक्वेंस डेटा का उपयोग किया। इस डेटा को कोविड-19 पर शोध कर रहे पूरी दुनिया के रिसर्चरों ने जारी किया था। भारतीय शोधकर्ताओं ने RNA सीक्वेंस डेटा का इस्तेमाल किया। 55 देशों से दिसंबर 2019 से 6 अप्रैल तक संकलित 3,600 Coronavirus पर RNA सीक्वेंस का प्रयोग किया गया था। NIBG के फाउंडिंग डायरेक्ट और प्रोफेसर मजूमदार ने कहा, ‘Coronavirus को कई प्रकार में बांटा जा सकता है। यह O, A2, A2a, A3, B, B1 और अन्य टाइप में बांटा जा सकता है। अभी इस वायरस के 11 टाइप हैं। इसी में O टाइप भी है जो इसका पुराना प्रकार है और यह वुहान मैं पैदा हुआ था।’ उन्होंने कहा कि इस प्रकार से रूप बदलने वाला वायरस ट्रांसमिशन के के खतरे को बढ़ाता है।
भारत में कोरोना का पहला मामला कब और किस राज्य में सामने आया?
- भारत में Corona संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था। चीन के वुहान यूनिवर्सिटी से लौटे एक छात्र में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे।
- भारत में Coronavirus से पहली मौत कब और कहां हुई?
- भारत में Coronavirus से पहली मौत 12 मार्च को हुई। कर्नाटक के कलबुर्गी में सऊदी अरब से लौट 76 साल के शख्स भारत में इस वायरस के पहले शिकार बने।
- भारत में कुल कितने लोग Corona से संक्रमित हैं और अब तक कितनी मौतें हुई हैं?
- स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार सुबह तक देश में Corona संक्रमण से मरने वालों की संख्या 934 हो गई है।
- Coronavirus की चपेट में आए अब तक कितने मरीज ठीक हो चुके हैं?
- स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 29,435 लोग Corona पीड़ित हैं जबकि 6,869 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।