पालघर व बुलंदशहर में संतों की हत्याएं सरकार की नाकामी- चक्रपाणि महाराज

पहले महाराष्ट्र का पालघर और अब यूपी का बुलंदशहर। 10 दिन के अंदर दोनों जगह 2-2संतों की निर्मम हत्याओं से देश भर के संतों व साधुओं में क्षोभ और आक्रोश है। दोनों जगह संतों की हत्याओं के लिए अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Chakrapani Maharaj ने सरकार पर निशाना साधा है। मंगलवार को एक वीडियो संदेश जारी कर Chakrapani Maharaj ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। कहा कि देश के अलंग-अलग हिस्सो में साधुओं की हत्या सरकार की असफलता का परिणाम है। आखिर कैसे Lockdown के बीच संतों की हत्याएं हो रहीं हैं?

Chakrapani Maharaj ने कहा, सरकार कोई भी हो, संतों की बात आती है तो राजनीतिक पार्टियों एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने लगती हैं। BJP वाले कांग्रेस को कहते हैं और कांग्रेस वाले BJP पर निशाना साधते हैं। लेकिन संतों की सुरक्षा और उन्हें न्याय मिलना मुश्किल हो जाता है। हमारी मांग है कि सरकार मॉब लिंचिंग पर एक सख्त कानून बनाए। संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। साथ ही महाराष्ट्र और बुलंदशहर में मारे गए संतों को जल्द से जल्द से न्याय दिलाए। इसके लिए सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1