DELHI NEWS

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी का मर्डर, चार्जिंग केबल से गला घोंटकर की हत्या

Delhi IRS Officer Daughter Murder: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. शुरूआती जानकारी के मुताबिक युवती का शव घर के अंदर मिला है. आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ यौन उत्पीड़न भी किया गया, पुलिस के अनुसार युवती की हत्या मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर की गई है.

इस मामले में शक की सुई घर के एक पुराने नौकर की ओर जा रही है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था. पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है और संदिग्ध की तलाश में दबिश दी जा रही है.

पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच
इस घटना की जानकारी पुलिस को बुधवार सुबह मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं. फिलहाल पुलिस हत्या और यौन उत्पीड़न शक के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1