मुंबई में नौसेना के जवानों तक पहुंचा कोरोना

देश में कहर बरपा रहे Coronavirus का संक्रमण अब नौसेना के जवानों तक पहुंच गया है। मुंबई में नौसेना परिसर में 21 नौसैनिक Corona पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को उस नौसैनिक से संक्रमण का शक जताया जा रहा है जो 7 अप्रैल को पॉजिटिव मिला था। अभी तो जो 21 नौसैनिक पॉजिटिव मिले हैं उनमें से 20 आईएनएस आंग्रे पर तैनात हैं। नौसेना के बयान के अनुसार सभी आईएनएस आंग्रे के एक ही ब्लॉक में साथ रहते थे। फिलहाल इस ब्लॉक को क्वॉरन्टीन कर दिया गया है। इससे पहले सेना के भी 8 जवानों में Corona की पुष्टि हो चुकी है।

यह पहला मामला है जब इतनी अधिक संख्या में सैन्य कर्मियों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है। नौसेना ने एक बयान में बताया, ”मुंबई में नौसैन्य परिसरों के भीतर सेवारत कुल 21 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें आईएनएस आंग्रे के 20 नौसैनिक शामिल हैं।” भारतीय नौसेना के किसी भी जहाज और पनडुब्बी में सवार कर्मियों में Coronavirus का कोई मामला सामने नहीं आया है।

दुनियाभर की कई नौसेनाएं Coronavirus वैश्विक महामारी से जूझ रही हैं। विमानवाहक पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट में सवार एक नाविक ने वायरस के 500 मामलों की जानकारी दी। फ्रांसीसी नौसेना भी इस महामारी की चपेट में आई है।

नौसेना ने बताया कि सभी संक्रमितों का मुंबई के एक नौसैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने बताया कि ज्यादातर संक्रमित लोग उस नौसैनिक के संपर्क में आए थे जो 7 अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। नौसेना ने बताया, ”ये सभी आईएनएस आंग्रे के एक ही रिहायशी ब्लॉक में रहते हैं। प्राथमिक संपर्क में आए सभी लोगों की कोविड-19 के लिए जांच की गई। वहां रह रहे सभी लोगों को फौरन पृथक वास में भेज दिया गया है।” आईएनएस आंग्रे को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि नौसेना मुख्यालय समेत रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी मामले पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौसेना ने अपनी सभी शाखाओं को कोविड-19 से कर्मियों की रक्षा के लिए अत्यधिक एहतियात बरतने का आदेश दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1