Mumbai Rain

मुंबई में आफत की बारिश शुरू, कई इलाकों रेड अलर्ट

मुंबई में लगातार भारी Rain और आंधी से स्थिति चिंताजनक हो गई है। कई जगहों पर जलजमाव के कारण ट्रैफिक जाम है। दक्षिण मुंबई में भी कई जगहों पर जलभराव हो गया है। मुंबई, ठाणे और पालघर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

मौमस विभाग ने Mumbai में गुरुवार को भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी Rain के बाद स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने और तैयार रहने का निर्देश दिया है। साथ ही CM ने लोगों से घरों से बाहर ना निकलने की अपील की है।


इधर, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि आंधी और तेज बारिश की आशंका बनी हुई है। बिना जरूरत के घरों से बाहर ना निकलें।


मुंबई-गोवा हाइवे पर कई जगह यातायात पर असर हुआ है। ट्रैफिक कोलाड टोल के आगे भिरा नाके से डायवर्ट किया गया है। महाड-दापोली (विन्हेरे मार्ग) मार्ग पर कुलां गाव के पास सड़क पर चट्टान का मलबा गिरा है। मलबा हटाने का काम जारी है।

इधर, लगातार हो रही Rain से बढ़े खतरे को देखते हुए Mumbai पुलिस ने लोगों से घरों से बाहर ना निकलने की अपील की है। अगर कोई जरूरी काम ना हो तो लोग घर से ना निकलें और सभी आवश्यक सावधानियों बरतें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1