समाजवादी पार्टी संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री Mulayam Singh Yadav अस्पताल से छुट्टी के एक दिन बाद फिर से तबियत बिगड़ी। ऐसे में उन्हें रविवार देर रात प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित Medanta Hospital में फिर भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत है। यहां उनका उपचार जारी है।
यह पिछले 5 दिनों में दूसरी बार है कि Mulayam को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ Hospital पहुंचे। Mulayam Singh की हालत स्थिर बनी हुई है। इससे पहले उन्हें बीते बुधवार को Hospital में भर्ती कराया गया था और शनिवार को छुट्टी दे दी गई थी। उन्हें पुरानी कब्ज से पीड़ित बताया गया था और उन्हें कोलोनोस्कोपी से गुजरना पड़ा था।