Elon Musk

स्टारलिंक को टक्कर देंगे मुकेश अंबानी! अंतरिक्ष में 1600 सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी

एलन मस्क के स्टारलिंक को भारत में टक्कर देने की तैयारी तेज हो गई है। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो अब अंतरिक्ष में करीब 1600 सैटेलाइट का नेटवर्क तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट का मकसद भारत में सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करना और दूरदराज के इलाकों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए भारतीय सैटेलाइट कंपनियों, टेक स्टार्टअप्स और दूसरे उद्योग समूहों के साथ साझेदारी की संभावनाएं तलाश रही है। कंपनी सैटेलाइट निर्माण के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने की भी तैयारी कर रही है।

इस नेटवर्क के जरिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट, मोबाइल कनेक्टिविटी और दूर-दराज के क्षेत्रों में बेहतर संचार सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रोजेक्ट का परीक्षण मिशन 2027 में और बड़े स्तर पर तैनाती 2028 से शुरू करने का लक्ष्य है। पूरे नेटवर्क को 2035 तक तैयार करने की योजना बताई गई है।

अगर यह योजना सफल होती है, तो भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में जियो, स्टारलिंक और अन्य कंपनियों के बीच मुकाबला और तेज हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1