Corona संकट के बीच मध्यप्रदेश की सियासत फिर से गर्मा गई है। शिवराज कैबिनेट के विस्तार से पहले सिंधिया समर्थक भोपाल में जमा होने लगे हैं। इस बीच एक नई मांग भी उठी है। Shivraj Singh कैबिनेट के खाद्य आपूर्ति मंत्री और सिंधिया समर्थक गोविंद सिंह राजपूत ने बुधवार को BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र में मंत्री बनें।
Shivraj कैबिनेट में इस समय पांच मंत्री हैं और गोविंद सिंह राजपूत प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि Jyotiraditya Scindia केन्द्र में मंत्री बनें। उन्होंने यह भी कहा कि इसका फैसला केन्द्रीय नेतृत्व करेगा। लेकिन सिंधिया को केन्द्र में मंत्री बनाया जाना चाहिए। राजपूत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ उपचुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि Jyotiraditya Scindia के नेतृत्व में 24 सीटों पर उपचुनाव जीतना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं MP में मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि यह मुख्यमंत्री का अधिकार क्षेत्र है।
शिवराज सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं। कमलनाथ की सरकार में भी राजपूत परिवहन मंत्री थे। सिंधिया के बगावत के बाद गोविंद सिंह राजपूत ने भी मंत्री पद से इस्तीफा देकर BJP में शामिल हो गए थे। कांग्रेस में रहते हुए भी गोविंद सिंह राजपूत, Jyotiraditya Scindia के प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग करते थे।
Me delhi me fasa hu aur ghar jana chata hu mere pas jitne paise the khatam ho gya hai ab me kya khunga ,me saharsa jilea se hu
plz provide your number