MP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 68.81% पास, 486 अंक लेकर खुशी सिंह टॉपर

MP बोर्ड 12वीं रिजल्ट, 2020 का रिजल्ट जारी हो गया है: मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम सोमवार 27 जुलाई यानी आज दोपहर 3 बजे के करीब जारी किया गया। इसी के साथ लंबे समय से रिजल्ट की राह देख रहे साढ़े 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार भी खत्म हो गया। इस साल 68.81 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। रीवा की खुशी सिंह ने 500 में से 486 अंक लेकर टॉप किया। MP बोर्ड की 12वीं की परीक्षा देने वाले सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा न्यूज18 हिंदी पर भी परिणाम देख सकते हैं। पिछले साल एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 72.37 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।

रिजल्ट की खास बातें

  • कुल परिणाम 68.81% रहा।
  • रीवा की खुशी सिंह ने 500 में से 486 अंकों के साथ टॉप किया।
  • पिछले साल 72.37 प्रतिशत था रिजल्ट।
  • इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 73.40 रहा।
  • लड़कों का पास प्रतिशत 64.66 रहा।
  • 277750 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण।
  • 161544 द्वितीय श्रेणी में पास।
  • 14704 तृतीय श्रेणी में सफल।

MP बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में इस बार प्रदेश के साढ़े आठ लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इस बार कोरोना वायरस की वजह से परीक्षाएं दो हिस्सों में आयोजित की गईं थीं। 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआत 2 मार्च से हुई थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते 19 मार्च तक वैकल्पिक विषयों समेत 17 विषयों के एग्जाम ही आयोजित किए गए। बाद में बची परीक्षाएं 9 से 16 जून तक कराई गईं।

इन वेबसाइट्स पर देखें र‍िजल्‍ट :

  • Mpbse.nic.in
  • Mpresults.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in
  • mpbse.nic.in
  • results.gov.in
    -Indiaresults.com

रिजल्ट ऐसे चेक करें
स्टेप 1 : बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in में से किसी पर भी क्लिक करें।
स्टेप 2 : 12वीं रिजल्ट के विकल्प पर जाएं।
स्टेप 3 : अपना रोल नंबर समेत अन्य डिटेल भर दें।
स्टेप 4 : सबमिट बटन दबाते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
स्टेप 5 : रिजल्ट को अपने पास सेव कर लें. साथ ही संभव हो तो प्रिंट भी ले लें।

पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो 12वीं में कुल पास प्रतिशत 72.37 रहा था। तब साढ़े सात लाख छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था। 2 मार्च 2019 से शुरू हुई परीक्षा के लिए 3554 केंद्र बनाए गए थे। परिणाम 15 मई को जारी किए गए थे। अगर एक साल और पहले जाएं तो 2018 में 12वीं की परीक्षा में 68.04 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए थे।

साल 2019 में मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं के एग्जाम में लड़कियों ने लड़कों को बड़े अंतर से मात दी थी। तब 12वीं के तीनों स्ट्रीम को मिलाकर देखें तो कुल 76.31 परसेंट लड़कियां पास हुई हैं। वहीं 68.94 परसेंट लड़के परीक्षा में सफल हुए थे।

एमपी बोर्ड के दसवीं के नतीजों का ऐलान 4 जुलाई को किया गया था। इस बार दसवीं में कुल 62.84% स्टूडेंट्स पास हुए। खास बात ये है कि इस बार दसवीं में 15 छात्र-छात्राओं ने टॉप किया। वहीं अगर टॉप टेन की बात करें तो इसमें 360 स्टूडेंट्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1