CORONA

कानपुर में कोरोना का कहर: शहर के 10 थाना क्षेत्रों में 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन

लखनऊ- यूपी में Corona भयावह हो गया है। प्रदेश में Coronavirus से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। प्रदेश के हर में जिलों में मरीजों की लगातार बढ़ रहे Corona संक्रमण को देखते हुए DM डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक राजधानी कानपुर नगर 10 थाना क्षेत्रों में तात्कालिक प्रभाव से रविवार रात्रि 10 बजे से 31 जुलाई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है। जिलाधिकारी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की सिफारिश पर यह फैसला लिया है।

जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक चकेरी, कल्याणपुर नौबस्ता, बर्रा, फीलखाना, गोविंद नगर, काकादेव, शहर कोतवाली, ग्वालटोली, स्वरूप नगर में सम्पूर्ण Lockdown रहेगा। यह Lockdown रविवार देर रात से 31 जुलाई रात्रि 10:00 बजे तक रहेगा। लेकिन इसके साथ ही शासन के आदेशानुसार इन क्षेत्रों में सब्जी, दूध, ब्रेड और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी । वहीं शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
दरअसल कानपुर में Corona संक्रमित मरीजों की संख्या 3844 है। जबकि 1842 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 173 लोगों की मौत Corona संक्रमण से हो चुकी है।

Corona संक्रमण की संख्या को देखते हुए DM डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने इससे पहले कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्र चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज तथा स्वरूप नगर में वृहद कन्टेनमेन्ट जोन की श्रेणी में रखते हुए पूर्ण Lockdown लगाया गया था. डीएम ने बताया था कि 26 जुलाई तक इन थानाक्षेत्रों में Corona संक्रमण की समीक्षा के बाद अगर आवश्यकता पड़ी तो आगे की स्थिति पर निर्णय किया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1