मध्यप्रदेश: BJP विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन, CM कमलनाथ ने जताया शोक…

मध्यप्रदेश के BJP दिग्गज नेता और विधायक मनोहर ऊंटवाल का गुरुवार को निधन हो गया। 53 वर्षीय मनोहर उज्जैन के पास आगर विधानसभा सीट से विधायक थे। मनोहर ऊंटवाल काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कुछ दिनों पहले ब्रेन हेमरेज की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हे इंदौर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर किया था। उनका गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मनोहर ऊंटवाल का निधन BJP के लिए मध्य प्रदेश में बड़ा झटका माना जा रहा है। BJP नेता के अंतिम संस्कार में पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं।

CM कमलनाथ ने जताया शोक
MP के CM कमलनाथ ने आगर एमएलए मनोहर ऊंटवाल के निधन पर ट्वीट कर शोक प्रकट किया। CM ने कहा कि प्रदेश के आगर के विधायक मनोहर उंटवाल के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताते हुए कहा, ‘आज ही सवेरे मनोहर ऊंटवाल ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन से मध्यप्रदेश की जनता ने अपने प्रिय सेवक को खोया है। उनका पूरा जीवन प्रदेश एवं देशवासियों की सेवा में समर्पित रहा।

उनका निधन पूरे मध्यप्रदेश की क्षति है। मनोहर ऊंटवाल जी मेरे व्यक्तिगत मित्र थे, भाई थे, निकट सहयोगी थे। मध्य प्रदेश भाजपा ने अपने प्रिय कार्यकर्ता को खोया है और मैंने अपने व्यक्तिगत मित्र को। भगवान उनके परिवार को यह असह्य वेदना सहने की शक्ति दे। बड़े गौर से सुन रहा था ज़माना, तुम ही सो गए दास्तां कहते, कहते।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1