Mother Dairy

मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, 12 नवंबर से ग्राहकों को देना होगा ज्यादा पैसा, जानें कितने बढ़े दाम!

आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें 12 नवंबर 2026 यानी गुरुवार से लागू होंगी। इस फैसले का असर खासतौर पर दिल्ली-NCR के दूध उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।मदर डेयरी ने टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध की कीमतों में बदलाव किया है।

नई कीमतों की बात करें तो फुल क्रीम दूध अब 72 रुपये की जगह 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। टोंड दूध की कीमत 60 से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डबल टोंड दूध अब 54 की जगह 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

वहीं, गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। बल्क में मिलने वाला टोंड दूध अब 58 की जगह 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।कंपनी की ओर से कीमतें बढ़ाने की वजह किसानों से दूध खरीदने की बढ़ती लागत बताई गई है। मदर डेयरी का कहना है कि बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि कंपनी ने इससे पहले मई 2026 में दूध के दाम बढ़ाए थे। अब नई कीमतों से परिवारों का मासिक बजट प्रभावित हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1