Dhinchak Pooja

‘बिग बॉस 11’ फेम ढिंचैक पूजा के घर गूंजेगी किलकारी, शादी के 6 महीने बाद दी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी, शेयर किया बेबी बंप वीडियो

सोशल मीडिया पर अपने अनोखे गानों से पहचान बनाने वाली ढिंचैक पूजा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी है। बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकीं ढिंचैक पूजा जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।

वीडियो में पूजा गुलाबी रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। उनके इस वीडियो को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। पूजा ने पोस्ट के साथ लिखा कि उनका बेबी जल्द आने वाला है।

आपको बता दें कि ढिंचैक पूजा ने इसी साल मई में सिंगर यवान के साथ शादी की थी। शुरुआत में उनकी शादी की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, बाद में पूजा ने साफ किया था कि उनकी शादी असली है और यह किसी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा नहीं है।

‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलों का शूटर’ जैसे गानों से मशहूर हुईं पूजा अब जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करने जा रही हैं। उनकी इस खुशखबरी पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1