trinamool congress

जेल में बंद TMC नेता जहांगीर खान पर एक्शन, फलता में आलीशान मकान तोड़ने पहुंचा प्रशासन, अभिषेक बनर्जी से भी है करीबी संबंध

पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जेल में बंद तृणमूल कांग्रेस यानी TMC नेता जहांगीर खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दक्षिण 24 परगना जिले के फलता स्थित उनके बहुमंजिला मकान पर प्रशासन ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की टीम बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ श्रीरामपुर इलाके में पहुंची। आरोप है कि जहांगीर खान के इस मकान का निर्माण जरूरी सरकारी अनुमति के बिना कराया गया था। इसी मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। रिपोर्टों के मुताबिक, कलकत्ता हाई कोर्ट से कार्रवाई की मंजूरी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया।

मकान के अंदर रखे फर्नीचर और दूसरे सामान को पहले बाहर निकाला गया। इसके बाद मजदूरों की मदद से निर्माण हटाने का काम शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि मकान तक पहुंचने वाली सड़क संकरी होने के कारण बुलडोजर ले जाना संभव नहीं था।

जहांगीर खान विधानसभा चुनाव के दौरान भी काफी चर्चा में रहे थे। उन्हें TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। जून 2026 में पश्चिम बंगाल STF ने उन्हें गिरफ्तार किया था। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1