छठ पूजा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। साल 2026 में छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से होने जा रही है। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं नहाय-खाय से लेकर खरना और दोनों अर्घ्य तक की पूरी तारीख।
छठ पूजा का पहला दिन 13 नवंबर, शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। इस दिन घरों की साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। व्रती स्नान के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं।
दूसरा दिन 14 नवंबर, शनिवार को खरना होगा। इस दिन पारंपरिक रूप से गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया जाता है।
तीसरा दिन यानी 15 नवंबर, रविवार को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे।
वहीं, 16 नवंबर, सोमवार को सुबह उगते सूर्य को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा और पारण किया जाएगा।
इस तरह छठ पूजा का चार दिवसीय आयोजन 13 से 16 नवंबर तक चलेगा। पूजा के समय में शहर के अनुसार अंतर हो सकता है।

