कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ अपने आरोपों पर कहा, ‘इसमें असंसदीय क्या था? यह बस सच था. अगर वे मुझे सच बोलने के लिए दंडित करना चाहते हैं – तो ठीक है, मैं सच बोलूंगी. आपने देखा है कि वीडियो हैं और यह सिर्फ यह उदाहरण नहीं है. मैंगलोर पब में महिलाओं पर हमले में शामिल व्यक्ति को भाजपा में किसने शामिल किया? प्रह्लाद जोशी ने किया. उन्हें 5 घंटे बाद निष्कासित कर दिया गया या जब भी ऐसा हुआ लेकिन उनकी एक तस्वीर है. यह सिर्फ एक घटना नहीं है बल्कि यह महिलाओं के प्रति उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है.’
हमारी सरकार छात्रों के भविष्य पर कर रही काम – भोला सिंह
भाजपा नेता डॉ. भोला सिंह ने कहा, ‘हमारी सरकार ने नकल रोकने पर व्यापक रूप से काम किया है. हमारी सरकार बच्चों के भविष्य को लेकर सोचती है. उन्हें आगे बढ़ा रही है. 2014 में एम्स, आईआईटी या आईआईएम की बात हो, हमारी सरकार ने इनकी संख्या बढ़ाने का काम किया है. जो गरीबों के बच्चे हैं, उन्हें कैसे आगे बढ़ाएं, हम सरकारी इस पर काम कर रही है.’





