parliament monsoon session 2020

संसद तक पहुंचा कोविड- मीनाक्षी लेखी सहित 17 सांसद पाए गए संक्रमित

मानसून सत्र में मीनाक्षी लेखी सहित 17 सांसद Corona से संक्रमित पाए गए हैं। मानसून सत्र का आज पहला दिन है। Corona संक्रमित सांसदों में अनंत कुमार हेगड़े और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा भी शामिल हैं। BJP के कुल 12 सांसद Corona से संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें शिवसेना, डीएमके और वाईआरएससी के भी सांसद Corona संक्रमित हैं।

मानसून सत्र शुरू होने से पहले सांसदों का Corona टेस्ट किया गया था। इनमें से अभी तक 17 सांसदों की Corona रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। Corona टेस्ट का इंतजाम 13 और 14 अगस्त को संसद परिसर में ही किया गया था। सांसदों तथा कर्मचारियों समेत 4000 से ज्यादा लोगों की Corona जांच की गई है।

भाजपा के 12 सांसद पाए गए कोरोना से संक्रमित

मीनाक्षी लेखी (भाजपा), प्रवेश साहिब सिंह (भाजपा), सत्यपाल सिंह (भाजपा), सुखबीर सिंह (भाजपा), सुकांता मजूमदार (भाजपा), अनंत हेगड़े (भाजपा), जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (भाजपा), रामशंकर कठेरिया (भाजपा), प्रताप राव पाटिल (भाजपा), विद्युत बरन महतो (भाजपा), प्रधान बरुआ (भाजपा), रोडमल नागर (भाजपा) हनुमान बेनीवाल (आरएलपी), जी माधवी (वाईआरएससी), प्रताप राव जाधव (शिवसेना), एन रेडेप्पा (वाईआरएससी), और सेल्वम जी (डीएमके)।


Corona संकट के बीच इस बार के मानसून सत्र में ऐतिहात बरतने के निर्देश दिए गए थे। आज से ही संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है, जो कि 18 दिनों तक चलेगा।

वहीं, इस बीच आज मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में Corona संकट पर बहस हुई। Coronavirus पर लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि अधिकतम मामले और मौतें मुख्य रूप से महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, यूपी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, असम, केरल और गुजरात से हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रयासों की वजह से देश में कोरोना को सीमित करने में कमयाबी मिली। प्रति 10 लाख जनसंख्या पर भारत में 3,328 मामलें हैं और 55 मौतें हैं, जो दुनिया के अन्य देशों की तुलना में कम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1