India Meteorological Department

देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है. वहीं, कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं और अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है.

मानसून 9 दिन देरी से पहुंच रहा केरल
पहले अनुमान था कि मानसून 26 मई को केरल पहुंचेगा, लेकिन यह तय समय से करीब 9 दिन देरी से आया. आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंच जाता है और इसके बाद करीब डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना
केरल के साथ-साथ तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. केरल के कई हिस्सों में पहले से ही तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि 11 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर और मध्य भारत में प्री-मानसून एक्टिव
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं. मौसम विभाग के अनुसार, क्यूम्युलोनिम्बस (CB) बादलों के कारण 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश हो सकती है. इन्हीं बादलों की वजह से आंधी, बिजली और तेज तूफान बनते हैं.

24 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
IMD ने ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना समेत 24 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट है, जबकि दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

कई राज्यों में अभी भी जारी है गर्मी का असर
मौसम में बदलाव के बावजूद गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कई इलाकों में तापमान अब भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है.

5 जून का मौसम अपडेट

राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी.
अंडमान-निकोबार, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में शनिवार तक तेज बारिश की संभावना.
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है.
6 जून का मौसम अपडेट

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में बारिश और आंधी का असर रहेगा.
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में बारिश जारी रहने का अनुमान है.
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां बनी रहेंगी.
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने जिन इलाकों में आंधी, बिजली और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, वहां लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1