Rajasthan Congress

माकन ने पूछा सत्ता में वापसी कैसे हो, विधायकों ने कहा मुश्किल है

राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल फिर 10 से 15 दिन के लिए टल गया है। पहले जुलाई माह में मंत्रिमंडल में फेरबदल करने की तैयारी थी। इसको लेकर राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने नए बनने वाले मंत्रियों के लिए गाड़ियां और शासन सचिवालय में दफ्तर तैयार कर लिए थे, लेकिन अब अगस्त के दूसरे सप्ताह तक के लिए फेरबदल टाल दिया गया है। मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले प्रदेश प्रभारी Ajay Maken ने बुधवार से विधायकों के साथ वन टू वन संवाद शुरू किया। यह बृहस्पतिवार तक चलेगा। वन टू वन संवाद के पहले दिन माकन ने विधायकों से पूछा कि राज्य में कांग्रेस कैसे सत्ता में वापसी कर सकती है। इस पर ज्यादातर विधायकों ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए सत्ता में वापसी मुश्किल है। विधायकों ने कई मंत्रियों की शिकायत माकन से की।

इन मंत्रियों से विधायक नाराज

बुधवार को एक दर्जन जिलों के विधायकों से माकन ने वन टू वन संवाद किया। इस दौरान विधायकों ने शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला और चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। धारीवाल पर अपने प्रभार वाले जिले की बैठक तक नहीं लेने की बात कही। विधायकों ने कल्ला व शर्मा के खिलाफ प्रोजेक्ट्स में गड़बड़ी, विधायकों के काम नहीं करने और विभागों में भ्रष्टाचार की बात कही। विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य तो हुए हैं, लेकिन अनुसूचित जाति और जनजाति की सरकार में उपेक्षा हो रही है। माकन से मुलाकात के बाद खाचरियावास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया जा रहा है। कांग्रेस 2023 के चुनाव में वापस सत्ता में कैसे आए इस बात की चर्चा हो रही है।


सोनिया और राहुल गांधी को रिपोर्ट देंगे अजय माकन

दो दिन तक विधायकों से वन टू वन संवाद कर माकन सरकार का हाल जानने में जुटे हैं। मंत्रियों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। सत्ता और संगठन में होने वाले फेरबदल को लेकर राय ले रहे हैं। यहां से लौटकर माकन माकन दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट पर चर्चा के बाद ही मंत्रियों को हटाने के बारे में अधिकारिक निर्णय होगा। नए बनने वाले मंत्रियों के नाम भी रिपोर्ट के आधार पर ही तय होंगे। जानकारी के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने तय किया है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा। माकन विधायकों से मंत्रियों के कामकाज, सरकारी योजनाओं और भाजपा की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

एक तरफ जहां Ajay Maken 2 दिन जयपुर में विधायकों से संवाद कर रहे हैं। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री Sachin Pilot दिल्ली में सक्रिय हैं। जयपुर आने से पहले मंगलवार को Maken ने पायलट के साथ बात की थी। सूत्रों के अनुसार, पायलट ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से बात की है। उधर, CM अशोक गहलोत विधायकों से मुलाकात में व्यस्त रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1