UP Assembly Elections 2027

मायावती का बड़ा फैसला, ईशान आनंद बने बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक

बहुजन समाज पार्टी (BSP) में संगठन को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ईशान आनंद को BSP का National Coordinator बनाया गया है। आकाश आनंद की जगह अब ईशान आनंद को संगठन में आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। पहले ईशान के भाई आकाश आनंद पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर थे। BSP बैठक में मायावती ने ईशान आनंद को आशीर्वाद दिया।

ईशान बोले- कभी निराश नहीं करूंगा
वहीं, मायावती उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेंगी। इन चुनावों में बसपा किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। आज लखनऊ में मायावती ने पार्टी की बड़ी मीटिंग बुलाई थी, जिसमें पूरे देश के पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में ईशान ने मायावती का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आमतौर पर मायावती की बैठकों में उनके अलावा और कोई नहीं बोलता। लेकिन आज की बैठक में मायावती के बाद ईशान भी बोले। ईशान ने राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर मायावती को धन्यवाद दिया और कहा कि वो उनके बताए रास्ते पर चलेंगे,कभी निराश नहीं करेंगे।

‘परिवार से सिर्फ ईशान को आगे बढ़ाया जाएगा’
इससे पहले, मायावती ने ऐलान किया था कि परिवार में से केवल ईशान आनंद को पार्टी में आगे किया जाएगा। वहीं, आकाश आनंद और उनकी बहन को पार्टी की किसी भी जिम्मेदारी से दूर रखने की बात कही गई। मायावती ने कहा था कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के आग्रह पर उन्होंने उनके बड़े बेटे आकाश आनंद को राजनीति में आगे किया था। हालांकि, शादी के बाद आकाश के रवैये और गतिविधियों का हवाला देते हुए मायावती ने कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले पार्टी से अलग करना पड़ा। उन्होंने आकाश के अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में आने का भी आरोप लगाया और कहा कि उन्हें पार्टी में वापस लेना पार्टी के लिए विश्वासघात होगा।

मायावती ने कहा था कि उन्होंने काफी विचार-विमर्श के बाद तय किया है कि आनंद कुमार के परिवार में से ऐसे सदस्य को आगे किया जाए, जो आकाश के रास्ते पर न चले। इसी के तहत ईशान आनंद को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देने और आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। मायावती ने यह भी स्पष्ट किया था कि यदि भविष्य में ईशान भी पार्टी विरोधी कोई गंभीर गतिविधि करते हैं तो उन्हें भी पार्टी से बाहर किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1