मऊ: नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन कोई न कोई घटना घट ही रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूल जा रही कक्षा 10 की छात्रा को अगवा कर लिया गया। जिसके बाद कई युवको ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता के पिता ने शनिवार को 6 युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 10 की छात्रा शुक्रवार को घर से करीब नौ बजे स्कूल जाने के लिए निकली। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची जिसके बाद परिजन छात्रा की खोजबीन करने लगे लेकिन छात्रा का कहीं पता नहीं चला। लगभग 10 बजे रात में किसी ने फोन कर बताया कि छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक सहित छह युवक सामूहिक दुराचार कर छोड़कर चले गए हैं। छात्रा गांव के ही एक व्यक्ति के हाते में पड़ी हुई है। इतना सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए और मौके पर पहुंचे। वहां छात्रा बेसुध पड़ी हुई थी। इसके बाद परिजन छात्रा को घर ले आए। छात्रा जब होश में आई तो उसने आपबीती बताया। इसके बाद परिजनों ने उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

इस संबंध में एसओ कुमुद शेखर सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। वहीं मुख्य आरोपी सहित दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी दो अभियुक्तों को जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1