MAHARASHTRA POLICE

बिहार से गिरफ्तार हुआ महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता

महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से दोबाचा है. विजेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने साथी सोनू के साथ मिलकर प्रिंटिंग हाउस के कर्मचारियों को पैसे और प्रॉपर्टी दिखाकर पेपर हासिल किया था.

पेपर को जूते में छिपाकर प्रिंटिंग हाउस से निकाला गया था. खुलासा हुआ है कि यह पेपर आठ हजार रुपये में मिला था और ये पेपर भिवंडी और महाराष्ट्र के पुणे में बेचे गए थे. पेपर को करीब डेढ़ करोड़ में बेचे जाने की भी बात सामने आई है. लेकिन भिवंडी पुलिस ने ग्राहक बनकर भिवंडी में TET पेपर बेचने का पर्दाफाश किया. इस केस में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. इससे पहले 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

आरोपी को भिवंडी लेकर आएगी पुलिस
भिवंडी पुलिस बिहार से बिजेन्द्र कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर पुणे एयरपोर्ट ले आई है. आरोपी को जल्द ही पुणे एयरपोर्ट से भिवंडी लाया जाएगा. कुछ देर में पुलिस उसे भिवंडी लेकर पहुंचेगी. महाराष्ट्र TET पेपर लीक में कपिल दहिया समेत तीन और गिरफ्तार किए गए हैं. अब कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी ने गुरुवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया इनमें वांटेड आरोपी कपिल दहिया भी शामिल है, जिस पर भिवंडी के कोंनगांव इलाके में लीक पेपर के खरीदार तलाशने का आरोप है इन गिरफ्तारियों के साथ मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है

कपिल दहिया पंजाब से गिरफ्तार
जांच की SIT से जुड़े हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडिया टीवी को बताया कि कपिल दहिया पहले ही फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था उसे पंजाब के पठानकोट से गिरफ्तार किया गया वहीं मुख्य आरोपी को फरार होने में मदद करने के आरोप में दो और गिरफ्तार किए गए हैं.

पुलिस ने मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता को फरार रहने में मदद करने के आरोप में सोनू सिंह और मिथुन सिंह को भी गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार, बिहार के हाजीपुर निवासी सोनू सिंह लोकल बाजार में फोटोकॉपी की दुकान चलाता है आरोप है कि बिजेंद्र गुप्ता के निर्देश पर उसने फर्जी पहचान पत्र तैयार किए, लीक हुए पेपर प्रिंट किए और अपनी दुकान से उनकी कई प्रतियां निकालीं

पुलिस ने सोनू के कब्जे से बिजेंद्र गुप्ता के फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किए उसे उसकी दुकान से ही गिरफ्तार किया गया था पुलिस के अनुसार, मिथुन सिंह बिजेंद्र गुप्ता का साला है, क्योंकि दोनों की पत्नियां सगी बहनें हैं आरोप है कि वह साजिश का हिस्सा था और कपिल दहिया के साथ पुणे जाकर टीईटी के लीक पेपर के संभावित खरीदारों की तलाश कर रहा था उसे पटना से गिरफ्तार किया गया

9 जुलाई तक पुलिस हिरासत में आरोपी
कपिल दहिया, मिथुन सिंह और सोनू सिंह को गुरुवार को भिवंडी लाया गया, अदालत में पेश किया गया और 9 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया बता दें कि इससे पहले भी चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं इससे पहले पुलिस ने पटना से बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी को गिरफ्तार किया था वहीं, धीरज सिंह, आकाश कुमार और राजीव कुमार को 27 जून को कोंगांव में कथित तौर पर लीक टीईटी प्रश्नपत्र बेचने के लिए आने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था चारों आरोपी 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं

पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र गुप्ता का करीबी सहयोगी कपिल दहिया धीरज सिंह के साथ कोंगांव में पेपर के खरीदार तलाशने आया था हालांकि गिरफ्तारी से एक दिन पहले वह पुणे चला गया धीरज, आकाश और राजीव की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद उसने कथित तौर पर दिल्ली की फ्लाइट ली और बाद में अंडरग्राउंड हो गया

पत्नी पर भी फरार होने में मदद करने का आरोप
पुलिस का आरोप है कि सुमन कुमारी ने एक ऐप आधारित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए अपने फरार पति से संपर्क बनाए रखा और जांच में सहयोग नहीं किया जांच से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, सुमन कुमारी को पेपर लीक की जानकारी तब हुई जब उसने बिजेंद्र गुप्ता को फोन पर अपने एक सहयोगी से इस रैकेट के बारे में बात करते हुए सुना

ऐसे हुआ था पेपर लीक का खुलासा
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद भिवंडी डीसीपी पवन बंसोडे ने एक गुप्त अभियान शुरू किया. इस दौरान एक पुलिस निरीक्षक ने संभावित खरीदार बनकर आरोपियों से संपर्क किया जब आरोपियों को लगा कि उन्हें ग्राहक मिल गया है, तो उन्होंने बिजेंद्र गुप्ता से संपर्क किया इसके बाद गुप्ता ने राजीव कुमार और आकाश कुमार को लीक पेपर के चार सेट भेजे

पुलिस ने कोंगांव के एक होटल में जाल बिछाकर धीरज सिंह, आकाश कुमार और राजीव कुमार को पेपर बेचने की कोशिश करते समय गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार, साजिश में शामिल कपिल दहिया उस समय तक दूसरे खरीदार की तलाश में पुणे जा चुका था जांच में बिजेंद्र गुप्ता का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है.

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक मामलों में शामिल रहा है और एक हत्या के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है पुलिस का कहना है कि बिजेंद्र गुप्ता कई बार गिरफ्तार हुआ, लेकिन हर बार जमानत मिलने के बाद फरार हो जाता था और दूसरी पहचान के साथ किसी अन्य राज्य में सक्रिय हो जाता था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1