Jaish-e-mohammad Terrorist

गुजरात और एमपी में ATS की बड़ी कार्रवाई,जैश ए मोहम्मद के ये 8 आतंकी गिरफ्तार

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकी गुजरात और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किए गए हैं। गुजरात एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आतंकियों को पकड़ा है। गुजरात एंटी टेरर स्क्वॉड ने बताया कि गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वे जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से गुजरात में एक एक्टिव नेटवर्क बनाने के लिए एक्टिव रूप से काम कर रहे थे ताकि उसकी आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सके। सभी 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यूएपीए की धारा 13, 17, 18, 38, 39 और बीएनएस की धारा 148, 61 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुजरात एटीएस ने इन आरोपियों को पकड़ा
अहमद पुत्र अब्दुल्ला गाजीवाला

इब्राहिम पुत्र मोहम्मद हुसैन घाघा
मुदस्सिर पुत्र अब्दुल्ला गाजीवाला
ज़कारिया दुरानी पुत्र मोहम्मद अम्मार घाघा
मुफ्ती फौजान पुत्र इस्माइल दौवा
मोहम्मद अमीन शेरा
मोहम्मद अब्दुल पुत्र रहमान सावदी
बिलाल मोहम्मद पुत्र अम्मार घाघा

एटीएस अधिकारी ने क्या बताया?
गुजरात एटीएस से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, “गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से गुरुवार को आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वे बैन किए गए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं और गुजरात में एक एक्टिव आतंकी नेटवर्क बनाने के लिए उसकी तरफ से एक्टिव रूप से काम कर रहे थे।”

कई जिलों में एकसाथ कार्रवाई
गुजरात एटीएस ने गुजरात और मध्य प्रदेश के कई जिलों में एकसाथ कार्रवाई करते हुए 8 आतंकियों को पकड़ा है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आतंकी संगठन का पूरा नेटवर्क कैसे खड़ा हुआ। इसमें किन लोगों ने मदद की और आगे इनका क्या प्लान था। पूछताछ के आधार पर कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। गुजरात के बनासकांठा में पालनपुर इलाके से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी को मध्य प्रदेश के देवास जिले से पकड़ा गया है।

डिजिटल रिकॉर्ड तलाश रही पुलिस
पुलिस आरोपियों का डिजिटल रिकॉर्ड तलाश रही है। इसी के आधार पर आगे की पूछताछ की जाएगी। आतंकियों के खातों से वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि इस नेटवर्क को बनाने में किन लोगों की भूमिका थी। इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1