Good News: ढाई साल के बच्चे ने कोरोना से जीती जंग

Corona से मचे हड़कंप के बीच KGMU से लगातार दो दिनों से राहत भरी खबरें मिलने लगी हैं। लखनऊ में ढाई साल के बच्चे ने Coronavirus को पटकनी देने के बाद पूरी तरह स्वस्थ्य होकर घर पहुंच गया है। इससे पूर्व भी लखीमपुर के मरीज को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया था।

ढाई साल का यह बच्चा Coronavirus पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद इसे KGMU में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब पिछले दो टेस्ट नेगेटिव आने के बाद अब बच्चे को छुट्टी दे दी गई है। हांलाकि बच्चे की मां और दादा-दादी को भी कोविड-19 का संक्रमण हो गया था। मां तो पहले ही ठीक हो चुकी हैं लेकिन दादा-दादी का अभी इलाज चल रहा है।

लखनऊ में कनाडा से लौटी महिला में 11 मार्च को Corona पॉजिटिव पाई गई थी। यह ठीक हो गई थी। उसके सास-ससुर में Corona पॉजिटिव होने पर कमांड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। वहीं परिवार के सात लोग सिविल अस्पताल में आइसोलेट किये गए। इसमें महिला के ढाई वर्षीय बच्चे में Corona पॉजिटिव था। इसका इलाज KGMU में किया गया।

KGMU प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह के मुताबिक इससे पूर्व भी कोरोना संक्रमित 5 मरीजों का उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान स्थिति तक KGMU में कुल 11 Corona संक्रमित मरीज भर्ती थे। जिनमें से 6 को सफलतापूर्वक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मेडिसिन विभाग के डॉ डी हिमांशु बताया कि बच्चे की मां Corona संक्रमित थी जिनका उपचार किया जा चुका है। यह बच्चा अपनी मां से संक्रमित हुआ था और उसे 6 अप्रैल को KGMU में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है। पूर्व में शिशु की दो बार जांचे की गई जिसमें Corona संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। जिसके बाद बच्चे को उसकी मां जो उसके साथ भर्ती थी दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। हांलाकि बच्चे को अभी 14 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। 14 दिनों के बाद उसका पुन: जांच किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1