लखनऊ के अस्पतालों में मिले स्वाइन फ्लू के मरीज

उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग जहां एक तरफ Coronavirus को लेकर सतर्क है तो वहीं दूसरी तरफ Swine Flu मरीजों के मिलने से हड़कम्प मच गया है। सोमवार को एक मासूम समेत 2 लोगों में Swine Flu के सिम्पटम मिले हैं। KGMU और PGI में हुई जांच के बाद दोनों को Swine Flu की पुष्टि की गई है।

दोनों मरीजों का अलग-अलग इलाज चल रहा है। मरीजों के साथ ही परिवार में रह रहे सभी सदस्यों को Swine Flu बचाव की दवा खिला दी गई है। रायबरेली रोड के वृंदावन योजना सेक्टर-18 निवासी 6 साल की मासूम का इलाज KGMU में चल रहा है। जबकि PGI इलाके के मधुबन विहार निवासी बुजुर्ग का PGI में इलाज हो रहा है। इन दोनों मरीजों को सांस लेने में समस्या, जुकाम, दर्द आदि की समस्या पर परिवारजनों ने डॉक्टरों को दिखाया। दोनों ही मरीजों की जांच के नमूने को KGMU व PGI भेजा गया। जहां पर फ्लू की पुष्टि हुई।

CMO डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि दोनों मरीज की हालत में सुधार है। परिवारजनों को भी अलर्ट कर दिया गया है। राजधानी में इस साल अब तक 21 लोगों को Swine Flu की पुष्टि हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1