राजधानी लखनऊ से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां Corona के मरीजों का इलाज कर रहे एक रेजिडेंट डॉक्टर इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गया है। जानकारी के अनुसार KGMU के मेडिसिन विभाग में तैनात रेजिडेंट डॉक्टर कई दिनों से Corona के मरीजों का इलाज कर रहें है।
इस बीच मंगवार को एक रेजिडेंट डॉक्टर में भी Corona के लक्षण देखने को मिला। जिसके बाद इसका सैम्पल किया गया, तो वह Corona से संक्रमित पाया गया। जिसके बाद डॉक्टर को आइसोलेशन वार्ड, में रखा गया है, साथ ही अन्य रेजिडेंट डॉक्टर के साथ काम कर रहे डॉक्टरों का भी सैम्पलिंग की जा रही है। राजधानी के KGMU में Corona के पॉजिटिव तीन मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
चीन से निकले Coronavirus के खौफ में आज पूरी दुनिया है। देश-विदेश में इसको महामारी घोषित कर दिया गया है। इस जानलेवा वायरस की चपेट में आकर भारत में 3 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। जबकि भारत में Coronavirus (कोविड-19) से संक्रमित लोंगो की संख्या 145 हो चुकी हैं।