स्वाइन फ्लू से महिला की मौत , Corona के साथ Swine Flu से भी दहशत

राजधानी में Corona के साथ Swine Flu से भी दहशत है। मंगलवार की देर शाम Swine Flu से एक महिला की मौत हो गई है। माल में रहने वाली महिला 15 दिन KGMU में भर्ती थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग Corona से बचाव के लिए अधिक जागरूक है, जबकि Swine Flu के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। Swine Flu से पीडि़त मरीजों की संख्या 66 पहुंच चुकी है।

माल निवासी महिला (55) को कई दिन से सांस लेने में दिक्कत, जुकाम आदि समस्या थी। परिवारीजनों ने महिला को KGMU में दिखाया तो जांच में Swine Flu की पुष्टि हुई। महिला को 3 मार्च को ट्रॉमा के मेडिसिन विभाग में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। महिला की लगातार तबियत बिगड़ती गई। KGMU के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि हालत ज्यादा बिगडऩे पर महिला को ICU में भर्ती रखा गया था। मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया है। महिला का 3 मार्च से इलाज चल रहा था। महिला की मौत की रिपोर्ट CMO कार्यालय भेज दी गई है।

राजधानी में इस साल की पहली मौत से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। लेकिन अफसर कोरोना को लेकर शासन तक के अफसरों के निर्देशों के पालन में ही पूरी ताकत लगाए हुए हैं। जबकि लगातार Swine Flu के मरीज बढ़ रहे हैं। मरीजों के बढऩे के पीछे वजह है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी Swine Flu के मरीजों को दवा तक देने घर नहीं जा रहे हैं। यहां तक की मरीजों या उनके तीमारदारों को CMO कार्यालय बुलाकर स्वाइन फ्लू की दवा दी जा रही है। CMO डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि महिला की मौत की जानकारी मिली है, लेकिन डेथ ऑडिट के बाद ही सही पुष्टि की जाएगी। Swine Flu के मरीजों की जनवरी से अब तक संख्या 66 हुई है। मरीजों को दवा देने टीम जा रही है।

वहीं राजधानी में एक मासूम समेत 8 नए मरीजों में Swine Flu की पुष्टि हुई है। इन सभी का इलाज घर पर चल रहा था। मरीजों में Swine Flu की पुष्टि KGMU और PGI में हुई जांच में हुई है। फैजुल्लागंज की सिल्क धाम कॉलोनी में मासूम बच्ची (तीन), चौक अकबरी गेट निवासी युवती (27), कानपुर रोड की एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एच की महिला (34), अवध विहार भागीरथी एन्क्लेव निवासी महिला (39), शहीद पथ सुशांत गोल्फ सिटी निवासी महिला (51), बुद्धेश्वर मॉडल सिटी निवासी पुरुष (40) की जांच KGMU में हुई। वहीं, इन्दिरा नगर सेक्टर-20 निवासी बुजुर्ग (66) और रायबरेली रोड सेक्टर-चार कालिंदी पार्क के पास रहने वाले युवक (30) की जांच PGI में हुई है। इन सभी को Swine Flu की पुष्टि के बाद घर पर ही इलाज दिया जा रहा है। CMO कार्यालय ने इन मरीजों की पुष्टि की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1