किस Blood Group के लोगों को है Coronavirus से सबसे ज्यादा खतरा

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। एक रिसर्च के जरिए ये पता लगाने की कोशिश की गई है कि किस Blood Group के लोगों को Coronavirus होने का खतरा ज्यादा होता है। रिसर्च के नतीजों से पता चलता है कि जिन लोगों का Blood Group A है, उन्हें Coronavirus के संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। रिसर्च के अनुसार ओ Blood Group वालों की तुलना में A Blood Group वालों को Coronavirus के संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है।

Blood Group को लेकर ये रिसर्च चीन के वुहान शहर में हुई है। वुहान से ही कोराना का वायरस पूरी दुनिया में फैला है। वुहान में हुए रिसर्च में ये भी बताया गया है कि Coronavirus के संक्रमित मरीजों में A Blood Group वालों की सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

आमतौर पर O Blood Group वाले लोगों की संख्या ज्यादा होती है। एक आंकड़े के अनुसार O ग्रुप वाले करीब 34 फीसदी लोग हैं तो A ग्रुप वाले करीब 32 फीसदी। इसके बावजूद Coronavirus के संक्रमण होने की संभावना A Blood Group वालों में ज्यादा होती है।

वुहान में हुए रिसर्च के अनुसार Coronavirus के कुल संक्रमित मरीजों में ओ Blood Group वालों की संख्या 25 फीसदी रही, वहीं A ग्रुप वाले करीब 41 फीसदी रहे। वायरस से संक्रमित मरीजों की मौतों में O Blood Group वाले करीब 25 फीसदी रहे। एक आंकड़े के अनुसार वुहान में करीब 32 फीसदी लोग O Blood Group वाले हैं।

इस रिसर्च की अभी समीक्षा होनी बाकी है. वुहान के रिसर्चर्स इस बात को बताने में असमर्थ हैं कि आखिर A Blood Group वालों में वायरस का संक्रमण ज्यादा क्यों फैला।

इस रिसर्च में Coronavirus से संक्रमित 2173 लोगों को शामिल किया गया था। इनमें से 206 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। सारे संक्रमित मरीज हुबेई प्रांत के 3 हॉस्पिटलों में भर्ती थे। रिसर्च में संक्रमित व्यक्तियों के साथ वुहान के 3,694 ऐसे लोगों को भी शामिल किया गया था, जिनमें वायरस का संक्रमण नहीं था। ये सारे लोग भी उसी इलाके के थे।
रिसर्च में पता चला कि जिन 206 लोगों की वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हुई थी, उनमें A Blood Group वाले 85 मरीज थे। ये कुल होने वाली मौतों का 41 फीसदी है।

वुहान की स्वस्थ 1 करोड़ 10 लाख की आबादी में 34 फीसदी आबादी A Blood Group वालों की है। स्टडी में पता चला कि 206 मृतकों में 52 लोग O Blood Group वाले थे। ये कुल मृतकों का 25 फीसदी है। रिसर्च का कहना है कि इस बारे में अभी और स्टडी करने की जरूरत है।

पूरी दुनिया में Coronavirus संक्रमण के 2 लाख मामले सामने आ चुके हैं। इनमें करीब 7800 लोगों की मौत दर्ज की गई है। सिर्फ चीन में करीब 3 हजार मौतें हुई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1