लखनऊ के चंदन हास्पिटल में Corona पॉजिटिव मिले दो मरीज

राजधानी के चिनहट स्थित चंदन हास्पिटल में भर्ती दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस बात की जानकारी खुद हास्पिटल प्रशासन ने दी है। मीडिया में आई खबर की पुष्टि करते अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम बताया कि अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट Corona पॉजिटिव आई है। Corona पॉजिटिव एक मरीज की उम्र 70 वर्ष है, जो जनपद श्रावस्ती का निवासी है। जबकि दूसरे Corona पॉजिटिव मरीज की उम्र 63 वर्ष है, जो लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार का रहने वाला है। दोनों मरीजों को 22 अप्रैल को भर्ती किया गया था।

दोनों मरीजों को किडनी की समस्या के बाद चंदन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने 22 अप्रैल को ही दोनों मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। 23 अप्रैल को आई रिपोर्ट में दोनों मरीजों में Corona की पुष्टि हुई है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दोनों मरीजों की रिपोर्ट CMO को भेज दी गयी है। जानकारी के बाद शुक्रवार को ADM व CMO ने अस्पताल का दौरा किया है।

दोनों मरीजों को PGI में शिफ्ट किया गया है। मरीजों के संपर्क में आए डाक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की भी जांच की जा रही है। पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। अस्पताल में डायलिसिस सहित अन्य इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1