लोकसभा में बहस के दौरान गोडसे को बताया ‘देशभक्त’-प्रज्ञा ठाकुर

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर हमेशा अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। लोकसभा में बहस के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बता दिया है। एसपीजी बिल पर चर्चा के दौरान उन्होंने ये विवादित टिप्पणी की। सदन में जब डीएमके सदस्य ए राजा ने चर्चा में भाग लेते हुए नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दिया तो प्रज्ञा अपने स्थान पर खड़ी हो गईं और कहा कि ‘देशभक्तों का उदाहरण मत दीजिए।’

इस पर कांग्रेस के कई सदस्यों ने आपत्ति जताई और यह आरोप लगाते हुए सुने गए कि उन्हें (प्रज्ञा) को प्रधानमंत्री का संरक्षण मिला हुआ है। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी भोपाल से बीजेपी सदस्य प्रज्ञा को बैठने का इशारा करते नजर अए।

अपने इस बयान के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वे इसपर कल जवाब देंगी। उन्होंने कहा, ”पहले उसको पूरा सुनिए, मैं कल जवाब दूंगी।”

ठाकुर के इस बयान पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि गोडसे की सोच के भाजपाइयों ने जो गांधीवादी मुखौटा लगाया था, आज संसद में उतर गया। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ”देश गांधी जयंती का 150वाँ साल मना रहा है, और भाजपा सांसद,प्रज्ञा ठाकुर गांधी जी के हत्यारे गोडसे को ‘शहीद’ बता महिमामंडन कर रही हैं।

गोडसे की सोच के भाजपाईयों ने जो गाँधी वादी मुखौटा लगाया था, आज संसद में उतर गया। मोदी जी, देश अब आपको व बीजेपी को कभी ‘मन से माफ़ नहीं करेगा।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1