मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर पर नहीं रहूंगा

Coronavirus को लेकर देश के 23 राज्यों में लॉकडाउन है। इस दौरान कई जगहों पर देखा गया है कि लोग घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसको लेकर PM नरेंद्र मोदी ने भी नाराजगी जाहिर की है। अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकारों की पुलिस ने भी कमर कस ली है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर घर से बाहर आए युवकों के हाथ में पोस्टर थमा दिया गया, जिस पर लिखा है, ‘मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर पर नहीं रहूंगा।’ मंदसौर के SP ने लोगों को घरों तक सीमित रखने के लिए इसे एक सामाजिक प्रयोग बताया है। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई धारा 144 का उल्लंघन करेगा, तो उसके साथ सख्ती बरती जाएगी।’ मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही किया जा रहा है। बरेली में पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान घरों से निकलने वाले लोगों के साथ ऐसा ही किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1