जानिए लॉकडाउन में दूसरा स्वास्थ्य संकट!

कोरोना वायरस महामारी के चलते पैदा हुए Lockdown में Alcohol का सेवन करने वालों के लिए चेतावनी है। शोधकर्ताओं ने अंदेशा जताया है कि इससे एक दूसरी परिस्थिति यानी स्वास्थ्य इमरजेंसी का सामना करना पड़ सकता है। एक रिसर्च में बताया गया कि Alcohol के सेवन में कटौती कर हम अपने स्वास्थ्य को अच्छा करते हैं।

पोर्टस्माउथ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओ ने Lockdown के दौरान लोगों के Alcohol सेवन की आदतों पर अध्ययन किया। रिपोर्ट के अनुसार शोधकर्ताओं ने पाया कि इस दौरान 291 फीसद Alcohol की बिक्री बढ़ गई है। शोधकर्ताओं का मानना है कि आइसोलेशन का ये समय लोगों को अत्यधिक सेवन की तरफ धकेल सकता है। डॉक्टर मैट पार्क कहते हैं कि कुछ लोग सामान्य पीने की आदतों में वृद्धि कर सकते हैं। कुछ ऐसे लोग भी हो सकते हैं जिन्होंने Alcohol की आदत छोड़ दी हो मगर वर्तमान परिदृश्य में बोरियत मिटाने के लिए शराब पीने लगे हैं। लिहाजा Alcohol का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। उन्होंने इसे दूसरा स्वास्थ्य संकट करार दिया।

Coronavirus की महामारी ने लोगों को घरों पर रहने के लिए मजबूर कर दिया है। डॉक्टर पार्किर बताते हैं कि लंबे समय तक Alcohol के इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर पड़नेवाला प्रभाव मालूम नहीं है। मगर Alcohol का अत्यधिक सेवन मृत्यु दर बढ़ने का एक अहम कारण है। उन्होंने बताया कि Alcohol से होनेवाली बीमारियों के चलते मरनेवालों की सालाना तादाद दुनिया भर में 3 मिलियन है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1