Bihar Election 2020

बिहार का रण: LJP ने जारी की 42 उम्मीदवारों की सूची

लोक जनशक्ति पार्टी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए अपने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इनमें भारतीय जनता पार्टी छोड़कर LJP में शामिल हुए रामेश्वर चौरसिया, ऊषा विद्यार्थी और राजेंद्र सिंह को भी टिकट दिए गए हैं। रामेश्वर चौरसिया सासाराम से ऊषा विद्यार्थी पालीगंज से तो राजेंद्र सिंह दिनारा से अपना भाग्य आजमाएंगे। घोषणा के बाद चिराग पासवान ने उम्मीदवारों को बधाई देते हुए एकबार फिर JDU पर कटाक्ष किया।

ट्विटर पर चिराग पासवान ने लिखा कि लोक जनशक्ति पार्टी के सभी प्रत्याशियों को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ढेर सारी बधाई। बिहार के आने वाले भविष्य लिए आप सभी का जीतना जरूरी है। चिराग ने कहा कि JDU को वोट देने का मतलब बिहार को बर्बाद करना है। उन्होंने कहा कि पापा की सेहत ज़्यादा ख़राब होने के कारण आप सब के बीच अभी नहीं आ पा रहा हूं। जल्द ही मिलूंगा।


ये उम्मीदवार लड़ेंगे लोजपा से
विधानसभा प्रत्याशी

  • शेखपुरा इमाम गजाली
  • डुमरांव अखिलेश कुमार सिंह
  • करहगर राकेश कुमार सिंह
  • बेलहर कुमारी अर्चना
  • सिकंदरा रविशंकर पासवान
  • चेनारी चंद्रशेखर पासवान
  • झाझा रविंद्र यादव
  • तारापुर मीणा देवी
  • कुटुम्बा सरून पासवान
  • बरबीघा मधुकर कुमार
  • अमरपुर मृणाल शेखर
  • चकाई संजय कुमार मंडल
  • संदेश श्वेता सिंह
  • बाराचट्टी रेणुका देवी
  • गोविंदपुर रंजीत यादव
  • नवादा शशिभूषण कुमार
  • मोकामा सुरेश सिंह निषाद
  • सूर्यगढ़ा रविशंकर प्रसाद सिंह
  • मसौढ़ी परशुराम कुमार
  • रफीगंज मनोज कुमार सिंह
  • नोखा डॉ कृष्ण कबीर
  • जगदीशपुर भगवान सिंह कुशवाहा
  • कुर्था भुनेश्वर पाठक
  • बेलागंज रामाश्रय शर्मा
  • राजपुर निर्भय कुमार निराला
  • अतरी अरविंद कुमार सिंह
  • दिनारा राजेंद्र सिंह
  • ब्रहृमपुर हुलास पांडे
  • पालीगंज डॉ. ऊषा विद्यार्थी
  • धोरैया दीपक कुमार पासवान
  • इमामगंज शोभा
  • शेरघाटी मुकेश कुमार यादव
  • जमालपुर दुर्गेश कुमार सिंह
  • टिकारी कमलेश शर्मा
  • अगियांव राजेश्वर पासवान
  • सासाराम रामेश्वर चौरसिया
  • जहानाबाद इंदू देवी कश्यप
  • सुल्तानगंज नीलम देवी
  • ओबरा डॉ प्रकाश चंद्र
  • नवीनगर विजय कुमार सिंह
  • घोसी राकेश कुमार सिंह
  • मुखदुमपुर रानी कुमारी

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1