AASHIRWAD RALLY

बिहार का रण:जहां हमारा प्रत्याशी न हो, वहां BJP को वोट दें-चिराग पासवान

बिहार चुनाव 2020 में राजनीति का एक अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। एक तरफ BJP स्पष्ट कर रही है कि नंबर जो भी हो मुख्यमंत्री चेहरा Nitish Kumar ही होंगे। वहीं केंद्र में NDA की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष चिराग पासवान लागातार Nitish Kumar पर निशाना साध रहे हैं। इतना ही नहीं वो प्रदेश में JDU के खिलाफ प्रत्याशी भी उतार रहे हैं। इनमें से कई प्रत्याशी ऐसे हैं जो BJP के नेता रहे हैं। चिराग पासवान ने अपने ट्विटर हैंडल से Nitish Kumar के विरोध में एक और ट्वीट किया है।

पासवान ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा है कि आप सभी से अनुरोध है की जहां भी LJP के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है उन सभी स्थानो पर बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट को लागू करने के लिए LJP के प्रत्याशियों को वोट दें, जबकि अन्य स्थानो पर भारतीय जनता पार्टी के साथियों को दें। आने वाली सरकार नीतीश मुक्त सरकार बनेगी. असम्भ वनीतीश।

चिराग पासवान, सीएम Nitish Kumar पर लगातार हमला कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने Nitish Kumar के सबसे चर्चित फैसले शराबबंदी को लेकर आलोचना की थी। अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘शराबबंदी के नाम पर बिहारियों को तस्कर बनाया जा रहा है। बिहार की माताएं-बहने अपनों को तस्कर बनते नहीं देखना चाहती। बिहार के मुख्यमंत्री के संग सभी मंत्रियों को पता है कि बिहारी रोजगार के अभाव में शराब तस्करी की तरफ बढ़ रहा है लेकिन सब के सब को मानो सांप सूंघ लिया है. असम्भव नीतीश।’


सवाल यह उठता है कि BJP जब नीतीश का समर्थन कर रही है तो चिराग किसकी शह पर उनका विरोध कर रहे हैं। जबकि BJP भी LJP के खिलाफ बयानबाजी कर रही है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बयान जारी करते हुए कहा था कि LJP बिहार के चुनाव में कोई प्रभाव नहीं डाल पाएगी। LJP बिहार के चुनावों में सिर्फ एक वोटकटवा पार्टी बनकर रह जाएगी। प्रकाश जावड़ेकर ने स्पष्ट किया है कि बिहार में केवल 4 पार्टियां (बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी) ही साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं।

वहीं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी से इस चुनाव में कोई संबंध नहीं है। BJP अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में हर एक पार्टी की अपनी आकांक्षाएं होती हैं। चिराग पासवान ज्यादा सीटें मांग रहे थे। हम चाहते थे कि वो हमारे साथ रहें, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। BJP और LJP में कोई गुप्त समझौता नहीं है। हमारा कोई भी संबंध LJP से नहीं है। BJP ईमानदारी से काम करती है। BJP पूरी तरह से नीतीश कुमार के साथ है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम जो कहते हैं, उसे निभाते हैं। हर स्थिति में Nitish Kumar ही हमारे नेता रहेंगे और BJP उनके साथ खड़ी रहेगी। BJP अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया और देश में PM नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता कायम है। उसी तरह से बिहार में सबसे ज्यादा विश्वसनीय नेता Nitish Kumar हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1