लॉ की छात्रा से साथ गैंगरेप, 12 आरोपी हुए गिरफ्तार

कांके के जमशेदपुर की रहने वाली लॉ की छात्रा (25) के साथ मंगलवार की शाम करीब 5.30 बजे संग्रामपुर गांव में गैंग रेप किया गया। इस मामले में रांची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और 4 अन्य को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है।

इस संबंध में पीड़िता के बयान पर कांके थाना में आरोपियों के खिलाफ बुधवार को भादवि की धारा 367डी/120बी और एससी-एसटी अधिनियम की धारा 3(2)(वीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सेंट्रो कार और एक पल्सर बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। इसके साथ ही 7.62 एमएम की एक पिस्टल, दो मैगजीन, दो कारतूस, प्वाइंट 315 का एक कट्टा, एक गोली, 8 मोबाइल और पीड़िता का छीना हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया।

बरामद हुआ कट्टा नावाडीह पिठोरिया थाना निवासी अरुण उरांव का बताया जा रहा है। पीड़िता की जांच करवाने के बाद रेप की पुष्टि हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित कर तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ा लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी : 1. सुनील मुंडा (पिता : बिहारी पाहन), 2. कुलदीप उरांव (पिता : स्व. डेलो उरांव), 3. सुनील उरांव (पिता : अकला उरांव), 4. संदीप तिर्की (पिता : राथो तिर्की), 5. अजय मुंडा (पिता : अहानु मुंडा), 6. राजन उरांव (पिता : उधेश उरांव), 7. नवीन उरांव (पिता : सुनील उरांव), 8. बसंत कच्छप (पिता : बुधुवा कच्छप), 9. रवि उरांव (पिता : सुरेश उरांव), 10. अमन उरांव (पिता : सुनील उरांव), 11. रोहित उरांव (पिता : सुकरा उरांव), 12. ऋषि उरांव (पिता : ऐतवा उरांव)

छात्रा अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से मेसरा से रिंग रोड होते हुए छात्रावास लौट रही थी। उसका दोस्त भी इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है। संग्रामपुर रिंग रोड बस स्टॉप पर रुक कर दोनों आपस में बातचीत करने लगे थे। उसी बीच आरोपी सेंट्रो कार व बाइक से वहां पहुंचे और उनके साथ बदतमीजी करने लगे।

इसके बाद दोस्त के साथ हाथापाई की और जबरदस्ती लड़की को कार में बैठाकर ले गये। संग्रामपुर गांव के ही एक ईंट भट्ठा के समीप कार रोक कर लड़की को उतारा और खेत में ले जाकर बारी-बारी से रेप किया।

रात को 9 बजे कार से ही लड़की को उसी बस स्टॉप पर लाकर छोड़ दिया। उस समय भी युवती का पुरुष मित्र उसी जगह खड़ा था। उसने स्कूटी से छात्रा को छात्रावास पहुंचाया। छात्रावास में आने के बाद छात्रा ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।

अगले दिन बुधवार 27 नवंबर को कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। इस केस का अनुसंधानकर्ता डीएसपी मुख्यालय वन नीरज कुमार को बनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1