देश जहां इस वक्त कोरोना की मार झेल रहा है तो वहीं दूसरी ओर अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। जहां बीते बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल और उड़ीसा ने अम्फान तूफान ने तबाही मचाई तो वहीं देर रात राजधानी दिल्ली में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। बता दे देर रात दिल्ली की कीर्तिनगर के चुनाभट्टी जेजे क्लस्टर स्लम एरिया में अचानक भीषण आग लग गई। हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक अबतक इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि इस भीषण आग की वजह से देर रात कीर्तिनगर में अपरातफरी जरूर मच गई। इस इलाके में ज्यादातर मजदूर रहते हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची। फिलहाल मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम चल रहा है। आग किस वजह से लगी इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
NVR24 DESK
/ August 21, 2019 August 21, 2019