CONSULTING FOR KIDNEY TRANSPLANT

दिवाली और छठ पूजा तक जेल में ही रहेंगे लालू ,रांची हाई कोर्ट में सुनवाई टली

यादव और मुस्लिम गठजोड़ के दम पर माय समीकरण की बिसात बिछाने वाले मंजे हुए राजनेता Lalu Prasad Yadav फिलहार रांची जेल में ही रहेंगे। राजद सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav की जमानत याचिका पर शनिवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई टाल दी गई। अब सुनवाई के लिए 27 नवंबर की तारीख तय की गई है। हाई कोर्ट के फैसले से राजद महागठबंधन में मासूयी छा गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी दौर में शनिवार को 78 सीटों पर मतदान होगा है। माना जा रहा था कि अंतिम चरण के मतदान से ठीक पहले लालू की अगर जमानत मंजूर होती है तो उनके बाहर आने से समर्थकों में एक नई उर्जा मिलेगी।

चारा घोटाले के चार मामलों में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो # Lalu Prasad Yadav को पहले ही 3 मामलों में जमानत मिल चुकी है। दुमका कोषागार मामले में बेल मिलता तो वे जेल से छूट जाते।
Lalu Prasad Yadav फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। उन्‍हें कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रिम्‍स में भर्ती कराया गया है। लालू ने कोर्ट की ओर से दी गई सजा आधी काट लेने की बिना पर जमानत याचिका दाखिल की है। लालू को पहले ही चारा घोटाले के तीन मामलों में जमानत दी जा चुकी है। जबकि डोरंडा कोषागार मामले में आखिरी सुनवाई चल रही है।

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री Lalu Prasad Yadav ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में झारखंड हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। CBI की विशेष अदालत ने Lalu Yadav को इस मामले में 7 साल की सजा सुनाई है। लालू की ओर से अपनी जमानत याचिका में दावा किया गया है कि वे अब तक 42 माह से अधिक जेल में रह चुके हैं। ऐसे में वे आधी सजा काट चुके हैं। इसलिए उन्हें कोर्ट की ओर से जमानत दी जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1