Lalu Prasad Yadav MLA

लालू के MLA का दावा-सीएम बन तेजस्‍वी यादव 15 को फहराएंगे तिरंगा

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सहयोगियों के ही विचार एक दूसरे से नहीं मिल रहे। इसपर बिहार की विपक्षी पार्टी चुटकी लेने लगी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक भाई वीरेंद्र ने NDA में हो रहे घटनाक्रम को ‘खेला’ बताया है। उन्होंने कहा है कि इस ‘खेले’ से बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भाई वीरेंद्र ने कहा है कि नीतीश सरकार गिरने वाली है। स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराएंगे। पटना की मनेर विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भाई वीरेंद्र ने कहा है कि NDA में खेला शुरू हो गया है। नीतीश सरकार ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी। विधायक के दावे से बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।

बता दें कि बिहार NDA में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में जातीय जनगणना के मुद्दे पर जदयू और BJP आमने सामने हो गए थे। अब मुकेश सहनी यूपी में फूलन देवी मूर्ति प्रकरण पर BJP के साथ न देने का आरोप लगा रहे हैं। सोमवार को नाराज बिहार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी NDA की बैठक में भी नहीं शामिल हुए थे। हालांकि मंगलवार को सहनी के तेवर ठंडे पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी नीतीश कुमार सरकार से कोई नाराजगी नहीं है। NDA को लेकर इश्यू है, जिसको भी ठीक कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1