लालू यादव के करीबी सहित RJD और कांग्रेस के कई दिग्गज BJP में शामिल, भूपेंद्र यादव ने पार्टी की दिलायी सदस्यता

बिहार की सियासत के कई नामचीन चेहरे बुधवार को भाजपा (BJP) में शामिल हो गये। इनमें सबसे प्रमुख चेहरा राजद (RJD) के पूर्व सांसद सीताराम यादव (EX MP Sitaram yadav) हैं जिन्हें लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का करीबी माना जाता रहा है।

इसके अलावा RJD के पूर्व सांसद रामदेव मांझी, पूर्व विधायक सुबोध पासवान, RJD के पूर्व विधायक दिलीप यादव, RJD के पूर्व महासचिव संतोष मेहता सहित कांग्रेस और RLSP के कई नेता और कांग्रेस के कई नेता आज BJP में शामिल हुए। सभी को बिहार BJP प्रभारी भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में संजय जायसवाल ने BJP की सदस्यता दिलायी गया।

भूपेंद्र यादव ने ट्वीट किया- देश के विपक्षी दल भरोसे के संकट से जूझ रहे हैं। जनता का भरोसा तो वे गंवा ही चुके हैं, अब अपनी पार्टी के नेताओं व कार्यकताओं का भी भरोसा खो रहे हैं। वंशवादी और परिवारवादी राजनीति का यही हश्र है। आज BJP बिहार कार्यालय में RJD, कांग्रेस व RLSP नेताओं ने BJP की सदस्यता ली।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1