लालू प्रसाद चारा घोटाला मामला, जमानत या जेल ? आज होगा फैसला

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में जमानत याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय आज सुनवाई करेगा। ज्ञात हो की यह मामला दुमका कोषागार से गबन का है। लालू की जमानत याचिका पर आज न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की पीठ सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि 25 अक्तूबर को पीठ से इस मामले पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया था, जिसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए आठ नवंबर की तिथि निर्धारित की थी।

गुरुवार को इस मामले में सीबीआई की ओर से प्रति शपथ पत्र दायर किया गया। लालू चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता हैं। वह फिलहाल रिम्स अस्पताल में इलाजरत हैं। एक मामले में उनका ट्रायल चल रहा है। हालांकि आरसी 20 चाईबासा और आरसी 64 (ए) देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी है। इसी आधार पर उन्हें दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद राहत मिलने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव रांची पहुंच चुके हैं। वे गुरुवार को ही दिल्ली से सीधे रांची पहुंच गये हैं। उनकी भी नजर झारखंड हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1