Bulandshahar News: लोकसभा चुनाव में जिले के 26.44 लाख मतदाता करेंगे मतदान

लोकसभा चुनावों में जिले में इस बार 26.44 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। अभियान के दौरान जिले में कुल 1.09 लाख नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। जबकि 24,853 मृतकों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के दौरान जिले में कुल 26,44,250 मतदाता लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए पात्र हैं। 26 अक्तूबर 2023 के बाद से चलाए गए अभियान के दौरान प्रशासन की ओर से सूची में कुल 1,12,588 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें 18 से 19 साल आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 44,311 है। इस दौरान नाम कटवाने, संशोधन, पता बदलने वाले कुल 77,354 मतदाताओं ने फार्म सात भरकर जमा कराया है।

विधानसभा नाम जुड़वाने वाले मतदाताओं की संख्या

विधानसभा पुरुष महिला कुल मतदाता

सिकंदराबाद 6959 7696 14655

बुलंदशहर 9542 10342 19885

स्याना 7840 8082 15923

अनूपशहर 6005 6689 12694

डिबाई 5533 6192 11725

शिकारपुर 7837 7996 15833

खुर्जा 9323 9235 18558

कुल 53039 56232 109273

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। अब भी मतदाता सूची में पात्र लोग अपने नाम जुड़वा सकते हैं। अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1