कर्ज लेना और देना आम बात है लेकिन कभी-कभी यहीं कर्ज आपको खुदकुशी करने पर भी मजबूर कर सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है पुडुचेरी के ओरोविल शहर में जहां कर्ज से परेशान होकर एक परिवार के सभी चार सदस्यों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। कुइलापलायम नेस्ट में रहने वाले इस परिवार ने जहर खाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में खुदकुशी की वजह कर्ज में डूबना बताया जा रहा है।
इस घटना की का तब पता चला जब इस परिवार के घर से बदबू आनी शुरू हुई। जानकारी के मुताबिक घर पिछले तीन दिन से बंद था। पड़ोसियों के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
दरवाजा तोड़ कर पुलिस घर में दाखिल हुई। वहां सुंदरमूर्ति, उसकी पत्नी महेश्वरी और दो बेटियों- कृतिका और समीक्षा के शव पड़े थे। शवों को पुडुचेरी के पीआईएमएस अस्पताल में ले जाया गया।
ओरोविल पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि खुदकुशी की वजह कर्ज हो सकता है। पुलिस आगे जांच कर रही है।