बसपा के करतार सिंह भड़ाना हुए भाजपा में शामिल, यूपी और हरियाणा से रह चुकें हैं विधायक

यूपी (Uttar Pradesh) और हरियाणा (Haryana) से पूर्व विधायक रहे करतार सिंह भड़ाना (Kartar Singh Bhadana) ने बसपा का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ थाम लिया है। आज आधिकारिक तौर पर करतार सिंह भाजपा में शामिल हो गए। इसी साल यानी 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले अप्रैल में वो बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे, बसपा ने उन्हें मध्य प्रदेश की श्योपुर मुरैना सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था।

करतार सिंह उत्तर प्रदेश और हरियाणा दोनों ही राज्यों में विधायक रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 2012 विधानसभा चुनाव के दौरान करतार सिंह भड़ाना चौधरी, अजित सिंह की पार्टी रालोद राष्ट्रीय लोकदल से मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के विधायक चुने गए थे।

वहीं उत्तर प्रदेश में में 2017 में हुआ विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने उन्हें बागपत सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। इस चुनाव में मिली हार के बाद वो बसपा में शामिल हो गये थे। सिर्फ भाजपा और बसपा ही नहीं करतार सिंह सपा के टिकट से भी चुनाव लड़ चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1