West Bengal Assembly Elections 2026

West Bengal Election 2026: कैनिंग पुरबा पर 2016 से लगातार रहा है TMC का कब्जा, क्या इस बार भी रहेगा दबदबा?

West Bengal Election 2026: कैनिंग पुरबा सीट पश्चिम बंगाल के प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह साउथ 24 परगना जिले के अंतर्गत आता है। इस सीट पर मौजूदा वक्त में तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है। 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां से टीएमसी के उम्मीदवार सौकत मोल्ला ने राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी के गाजी शहाबुद्दीन सिराज को 53007 मतों से हराया था।

यह विधानसभा सीट जॉयनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां की लोकसभा सीट भी टीएमसी के ही कब्जे में है। 2024 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के उम्मीदवार प्रतिम मंडल ने भाजपा के डॉ. अशोक कंडारी को 4 लाख 70 हजार से अधिक मतों से हराया था। 2026 के चुनाव में यहां भाजपा और टीएमसी के बीच ही मुख्य टक्कर मानी जा रही है।

1977 से 2011 तक लगातार रहा सीपीएम का दबदबा
इस सीट पर भाजपा को कभी भी जीत नहीं मिली। 1977 से 2011 तक इस सीट पर लगातार सीपीएम का दबदबा रहा। 2016 में यहां पहली बार ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सौकत मोल्ला विजयी हुए। इसके बाद 2021 में भी सौकत मोल्ला ने ही बाजी मारी। भाजपा इस सीट से कभी नहीं जीती। ऐसे में इस बार का विधानसभा चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

2021 के विधनासभा चुनाव में किसे मिले कितने वोट

उम्मीदवार पार्टी वोट

सौकत मोल्ला (विजेता) टीएमसी 122, 301
गाजी शहाबुद्दीन सिराजी आरएसएमपी 69,294

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1