खतरे के निशान के ऊपर बह रही नदियां, बिहार का भूगोल बदलने को आतुर

बिहार में कोसी, कमला बलान, अधवारा, खिरोई, महानंदा और घाघरा नदियां बुधवार को भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं। वही गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। जल संसाधन विभाग ने सभी बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंधों को सुरक्षित होने का दावा किया है।

कोसी का कहर खगड़िया में जहां विकराल रूप लिया, वहीं, सुपौल में कोसी का डिस्चार्ज घटा है। कटिहार में महानंदा अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं, गंगा, कोसी, कारी कोसी व बरंडी के जलस्तर में भी वृद्धि देखी गयी। महानंदा नदी के जलस्तर में शनिवार को वृद्धि शुरू होने के बाद बुधवार को उतार चढ़ाव रहा। जबकि, पिछले 6 घंटे के दौरान महानंदा नदी का जलस्तर में एक स्थान पर बढ़ रहा है।

खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र की आधी आबादी को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती उफनाई कोसी नदी अब बसावटों के समीप पहुंच कर संपर्क के भू-भाग को निगलने को आतुर है। वहीं, संभावित बाढ़ के संकट से प्रभावित इलाके के लोगों की धड़कनें भी तेज हो गयी हैं। तेलिहार के कामा थान मुसहरी, आनंदी सिंह बासा, तिरासी टोला, बलैठा का पचाठ, डाढ़ी, नववटोलिया, डुमरी गांव एवं इतमादी का पचबीघी, गांधी नगर एवं बारूण गांव के लोग घर की दहलीज तक पहुंचने को आतुर कोसी की तेज धारा देख बाढ़ के संकट से जुझने की तैयारी में जुट गये हैं। निचले इलाके में बाढ़ का पानी फैलने से खरीफ फसलें नष्ट होने लगी है।

कटिहार जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव रहा है। बुधवार को एक तरफ जहां महानंदा नदी के जलस्तर में अधिकांश स्थानों पर कमी दर्ज की गयी है। वहीं, गंगा, कोसी, बरंडी और कारी कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ, आजमनगर, बहरखाल, कुरसेल और धबौल में घट रहा है। जबकि, यह नदी दुर्गापुर में स्थिर है तथा गोविंदपुर में बढ़ रही है। महानंदा नदी के जलस्तर में उफान से आधा दर्जन प्रखंड के निचले इलाके में बाढ़ का पानी फैल गया है। खेतों में लगी धान की फसलें डूब चुकी हैं। महानंदा के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि से करीब आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

गंगा, बरंडी, कोसी और कारी कोसी नदी के जलस्तर में बुधवार को भी वृद्धि जारी रहा है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार गंगा नदी के रामायणपुर में बुधवार की सवेरे 26.28 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर में यहां का जल स्तर बढ़कर 26.30 मीटर हो गया। जबकि, काढ़ागोला घाट पर जलस्तर बढ़ रहा है। यहां का जलस्तर 29.29 मीटर दर्ज किया गया था। छह घंटे बाद बुधवार के दोपहर में जलस्तर बढ़ कर 29.32 मीटर हो गया है। बरंडी नदी का जलस्तर एNH-31 के डूमर में 30.27 मीटर दर्ज किया गया। जबकि, बुधवार की दोपहर में जलस्तर बढ़ कर 30.29 मीटर हो गया। कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर 27.05 मीटर दर्ज किया गया था। दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 27.14 मीटर हो गया है। कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर बुधवार की सवेरे 29.45 मीटर दर्ज की गयी। छह घंटे बाद दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 29.50 मीटर हो गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1