जानिए कौन है टॉप फाइव Tik Tok स्टार, जिन्होंने मचाई धूम

नई दिल्ली- टिक टॉक को भारत में बैन कर दिया गया है। वहीं अब सभी से मन में ये सवाल उठ रहा है उन टिक टॉक स्टार्स का क्या होगा जिन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर अपनी धाक जमाई थी। Tik Tok पर कई ऐसे स्टार्स हैं भारतीय स्टार्स ने धूम मचा रखी है। आइए जानते हैं कौन हैं India के टॉप फाइव टिक स्टार्स के बारे में.

रियाज अली

Tik Tok पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय की लिस्ट में रियाज अली का नाम सबसे आगे है। खबर लिखे जाने तक Tik Tok पर उन्हें तकरीबन 38.9 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। रियाज का जन्म 14 सितंबर 2003 को रविवार के दिन भूटान में हुआ था। वर्तमान में रियाज अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रहते हैं। रियाज के पिता का नाम आफरोज आफरीन और मां का नाम रीज़ा आफरीन है।

फैजल शेख

Tik Tok पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय की लिस्ट में दूसरे नंबर पर फैजल शेख हैं। इनके फैंस इन्हें मिस्टर फैजू के नाम से जानते हैं। फैजल Tik Tok के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। हाल ही में यूट्यूब पर उनका म्युजिक वीडियो ‘बेवफाई’ रिलीज किया गया था। जिसे 4 हफ्ते में 30 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खबर लिखे जाने तक Tik Tok पर मिस्टर फैसू को तकरीबन 28.2 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।

अरिश्फा खान

स्टार प्लस के टेलीविजन शो ‘एक वीर की अरदास वीरा’ में गुंजन का किरदार निभाने वाली अरिश्फा खान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। Tik Tok पर उन्हें तकरीबन 26.6 मिलियन लोग फॉलो कर रहे है। अरिश्फा का जन्म 3 अप्रैल 2003 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के शाहजहांपुर में हुआ था। इनके पसंदीदा अभिनेता सलमान खान हैं।

जन्नत जुबैर रहमानी

‘लव का दी एंड’ और ‘हिचकी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी जन्नत जुबैर रहमानी एक लोकप्रिय अदाकारा हैं। जन्नत ‘दिल मिल गए’, ‘माटी की बानो’ और ‘फुलवा’ जैसे टेलीविजन शो में अभिनय कर चुकी हैं। Tik Tok पर उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है। Tik Tok पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय की लिस्ट में जन्नत चौथे नंबर पर हैं। खबर लिखे जाने तक Tik Tok पर जन्नत को 25.9 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।

निशा गुरगैन

निशा गुरगैन एक उभरती हुई भारतीय Tik Tok स्टार हैं। ‘मुझे याद है आता तेरा वो नाजरें मिलाना’ गाने पर एक लिप-सिंक म्यूजिकल वीडियो अपलोड करने के बाद निशा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। खबर लिखे जाने तक Tik Tok पर निशा को 25.6 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।


बता दें कि चार्ली डी’मेलियो विश्व स्तर पर Tik Tok पर सबसे अधिक फॉलो किया जाने वाला शख्स है। चार्ली को Tik Tok पर 56 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं। चार्ली ने बीते 25 मार्च को लोरेन ग्रे को पीछे छोड़ते हुए विश्व में पहला स्थान बनाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1