shardiya navratri 2021

नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने से मां होगी प्रसन्न, होगी धन की वर्षा

Navratri 2021: हिंदू धर्म में Navratri पर्व का विशेष महत्व (Importance) है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष शारदीय Navratri का पर्व 07 अक्टूबर गुरुवार के दिन से आरंभ होगा और इसका समापन 15 अक्टूबर शुक्रवार को होगा। Navratri के दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्परूप की आराधना की जाती है और अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। कहा जाता है कि Navratri के 9 दिनों तक अगर हर दिन अलग Colour के कपड़े पहनकर मां की अराधना की जाये तो इससे मां प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। आइये जानते हैं कि Navratri के 9 दिनों में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

पहले दिन- नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां के भक्तों को पीले रंग के कपड़े पहनकर मां की आराधना करनी चाहिए।

दूसरे दिन- नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना होती है। मान्यता के अनुसार इस दिन भक्तों को हरे रंगे के कपड़े पहनकर माता ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए।
तीसरे दिन- नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तों को भूरे रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
चौथे दिन-नवरात्रि के चौथे दिन दुर्गा मां के कुष्मांडा स्वरूप को पूजा जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भक्तों को नारंगी रंग के कपड़े पहनकर मां की आराधना करनी चाहिए।
पांचवें दिन-नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन मां को अपने भक्त सफेद रंग के कपड़ों में पसंद आते हैं। इसलिए इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनकर मां के चरणों में नतमस्तक होना चाहिए।
छठे दिन-नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा करने का प्राविधान है। मां कात्यायनी को लाल रंग काफी भाता है। इसलिए भक्तों को इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

सातवें दिन-नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि का होता है. इस दिन मां कालरात्रि की आराधना की जाती है। भक्तों को इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा-अर्चना करना चाहिए।
आठवें दिन- नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा होती है। इस दिन पूजन करते समय भक्तों को गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
नौवें दिन –नवरात्रि के 9वें यानी अंतिम दिन मां दुर्गा के मां सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन भक्तों को जामुनी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1