कर्नाटक में कल से दौड़ेगी सभी ट्रेनें और बसें

कर्नाटक में 31 मई तक गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु के लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। यह ऐलान CM बीएस येदियुरप्पा ने किया। Lockdown-4 के दौरान मिलने वाली छूट को बताते हुए सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि इन चारों प्रदेशों में Corona संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इस वजह से इन राज्यों के लोगों को अभी प्रदेश में एंट्री नहीं जाएगी।

इसके साथ ही CM बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कल से राज्य में बस की सेवा शुरू की जाएगी। बस में सफर करने के लिए Social Distancing और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों को क्वारनटीन किया जाएगा। प्रदेश में ऑटो-टैक्सी की सेवा भी शुरू की जाएगी। नाई की दुकानें भी खुलेंगी।

पूरे प्रदेश में रविवार को Lockdown रहेगा। यानी रविवार को न तो बसें चलेंगी और न ही कैब। इसके साथ ही दुकानें भी नहीं खुलेंगी। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जाएंगी। सुबह 7 से 9 और शाम 5-7 बजे तक सभी पार्क को खोल दिया जाएगा। कंटेनमेंट जोन छोड़कर बाकी इलाकों में लोग आ-जा सकेंगे।


हालांकि, 31 मई तक जिम को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है। सोमवार को CM बीएस येदियुरप्पा की अगुवाई में मंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में आर्थिक गतिविधियों को खोलने पर चर्चा की गई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि सभी बसें, सभी दुकान खोल जाएंगे और राज्य में आने वाली सभी ट्रेनों को इजाजत दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1