जानिए दिल्ली में कल से क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि Lockdown 4.0 के दौरान दिल्ली में बस, ऑटो और टैक्सी सर्विस चालू होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी और प्राइवेट दफ्तर भी खुलेंगे। सोमवार शाम को दिल्लीवासियों को Lockdown 4.0 के संबंध में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि Corona जल्द जाने वाला नहीं है। हमें इसके साथ जीने की आदत डालनी होगी। अबतक के Lockdown में हमने इस महामारी के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अब हमें अर्थव्यवस्था की तरफ देखना होगा। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके हम सबकुछ एक ही साथ नहीं खोल सकते हैं, इसलिए धीरे-धीरे कदम बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऑटो रिक्शा, ईरिक्शा और साइकिल रिक्शा में केवल एक आदमी को बैठने की अनुमति होगी। बाइक पर किसी अन्य को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली में बसें भी चलेंगी लेकिन एक बस में 20 से ज्याादा लोग नहीं होंगे। बस यात्रा के दौरान Social Distancing के नियमों का पालन किया जाएगा। CM केजरीवाल ने कहा कि टैक्सी और कैब में ड्राइवर के अलावा सिर्फ 2 लोगों के यात्रा करने की अनुमति होगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मार्केट भी खुला रहेगा। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानें ऑड-ईवन के हिसाब से खुलेंगी। हर शॉप में Social Distancing लागू होगी। अगर Social Distancing का पालन नहीं होगा तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कटेंनमेंट जोन में किसी भी तरह की गतिविधियों की इजाजत नहीं होगी।

केजरीवाल ने कहा कि सरकारी और प्राइवेट दफ्तर भी खुल जाएंगे। मैं प्राइवेट वालों से कहना चाहता हूं कि वे ज्यादा से ज्यादा घर से ही काम करने पर जोर दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम इंडस्ट्री भी चालू करने जा रहे हैं। दिल्ली में अब कंस्ट्रक्शन वर्क भी शुरू होगा। हालांकि इसमें काम करने वाले सिर्फ दिल्ली में रह रहे लोग ही होंगे। बाहर से लेबर काम करने के लिए नहीं आ सकते। उन्होंने कहा कि शादी में सिर्फ पचास गेस्ट ही शामिल हो पाएंगे। अंतिम संस्कार के लिए केवल 20 लोगों को अनुमति दी जाएगी। वहीं कंटेनमेंट जोन में आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर बाकी सभी चीजों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में Corona के मामले ज्यादा हैं लेकिन लगातार लोग ठीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 45 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं। हम Corona को हराने में सफल होंगे, इसका मुझे पूरा विश्वास है। अरविंद केजीरवाल सोमवार शाम को दिल्ली की जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि Corona जल्द खत्म होने वाला नहीं है। इसके साथ ही हमें जीना होगा। हमेशा Lockdown नहीं रखा जा सकता। अभी तक के Lockdown के समय में हमने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। हमारा स्वास्थ्य सिस्टम Corona के खिलाफ लड़ाई के लिए अब तैयार है। उन्होंने कहा कि अब अर्थव्यस्था को लेकर सोचना पड़ेगा।

Lockdown 4.0 में इन चीजों पर जारी रहेगा प्रतिबंध

  1. सैलून, स्पा फिलहाल बंद रहेंगे।
  2. मेट्रो रेल सेवाएं, स्कूल, कॉलेज 31 मई तक बंद रहेंगे।
  3. होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, मॉल, तरण ताल (स्वीमिंग पूल), जिम और बार 31 मई तक बंद रहेंगे।
  4. सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम, प्रार्थना/धार्मिक स्थल Lockdown विस्तार की अवधि में 31 मई तक बंद रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1